वेव पूल में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे,संचालक दिखे लापरवाह |

Must Read

वेव पूल में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे,अप्पू गार्डन के भीतर मौजूद लोगों के बीच आए दिन वाद विवाद और मारपीट की सम्भावना

कोरबा (आधार स्तम्भ) : भीषण गर्मी में चील्ड होने के लिए नगर व आसपास के युवाओं और युवतियों तथा बच्चों के लिए सीएसईबी चौक के निकट स्थित नगर पालिक निगम द्वारा संचालित अप्पू गार्डन का वेव पूल बड़ा माध्यम बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग वेव पूल का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं और घण्टों यहां बिताते हैं। इस दौरान किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था यहां नज़र नहीं आती। अप्पू गार्डन के भीतर मौजूद इन लोगों के बीच आए दिन वाद विवाद और मारपीट की सम्भावना बनी रहती है। वेव पूल में कुछ असामाजिक तत्व भी आ जाते हैं जिनके कारण खतरा बना रहता है।

रविबार दोपहर भी यहां कुछ लड़कों के बीच मारपीट

रविवार दोपहर भी यहां कुछ लड़कों के बीच मारपीट की घटना हुई। आए दिन इस तरह की घटना होने से यहां पहुंचने वाले शांतिप्रिय लोगों में दहशत का वातावरण निर्मित रहता है। अप्पू गार्डन के संचालन से जुड़े लोग भी सुरक्षा के प्रति लापरवाह और गैर जिम्मेदार बने हुए हैं। यह एक सार्वजनिक स्थल है जहां कई तरह की प्रवृत्ति के लोग पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध रहने की आवश्यकता बनी हुई है।

Latest News

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कई ग्रामों में मनाई बाबा साहेब की जयंती, कथरीमाल में प्रतिमा का किया अनावरण

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम—नोनबिर्रा, केराकछार (रजगामार), बेन्दरकोना,...

More Articles Like This

- Advertisement -