वार्ड क्र. 14 में महापौर ने किया प्याऊ का शुभारंभ

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 14 में प्याऊ का शुभारंभ किया। इस भीषण गर्मी से राहगीरों व आने जाने वाले पथिकों को ठंडा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराते हुए फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर उन्होने बताया कि इस वर्ष गर्मी का मौसम देर से प्रारंभ होने के कारण नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत कुल 40 प्याऊ घर खोलने की कार्यवाही की जा रही हैं ताकि अपने कार्य से घरों से निकले हुए मुसाफिर एवं पथिकों को शीतल जल प्राप्त हो सके। इसी कड़ी में वार्ड क्र. 14 में शीतल जल के साथ मीठा का प्रबंध किया गया। माननीय महोदय द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे जब भी इस पथ से गुजरे तो रूककर शीतल जल व मीठा का आनंद लेते हुए थोडी देर विश्राम करते हुए आगे बढे़।
कार्यक्रम के अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, मोनू श्रीवास, कौशल प्रसाद शुक्ला, कौशिल्या बाई, किरण साहू, जितेन्द्र डडसेना, रोशन ठाकुर, ओमप्रकाश, अजय कोसले, रमेश साहू, श्रीनिवास आदि के साथ ही निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -