रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव बुजुर्ग की लाश मिली…

Must Read

राजनांदगांव(आधार स्तम्भ) :  शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला। पुलिस मृतक की शिनाख्ती को लेकर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक मोहल्ले के लोगों ने उक्त मृतक को घूम-घूमकर खाना खाते कई बार देखा, लेकिन उसकी पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। चिखली पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश मरई ने बताया कि शव की शिनाख्ती नहीं हुई है। संभवत: शरीर में  पानी की कमी के चलते मौत हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह रेल्वे पटरी के नजदीक एक अज्ञात शव को आसपास के लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चौकी प्रभारी के मुताबिक डिहाईड्रेशन के चलते अधेड़ की जान गई है। पुलिस वार्ड के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है। पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -