राशन कार्डों का नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी तक

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।

संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में लगभग 76 लाख राशन कार्ड हैं, जिसका नवीनीकरण किया जाना है।

हर पांच साल में नवीनीकरण करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 जनवरी से 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिया जाएगा। वहीं, 29 फरवरी तक नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -