रायपुर हाईवे पर कार ने बाइक को मारी ठोकर, 3 लोगों की हुई मौत

Must Read

पथरिया (आधार स्तंभ) : रायपुर- बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बैतलपुर के पास तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोगों ने सरगांव हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, सरगांव थाना अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बैतलपुर के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी कार ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी, जिसमें 3 लोगों मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान साध राम रात्रे पिता मूल चंद (62 वर्ष) ग्राम नारायणपुर, चरन रात्रे पिता साध राम (32 वर्ष) नारायणपुर, सरस पिता भागवत रात्रें (35 वर्ष), घुरू अमेंरी बिलासपुर के रूप में हुई है।सरगांव थाना प्रभारी ने तीनों की मौत की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Latest News

200 रु. शिक्षा दान माँगने से DEO का इंकार, भ्रामक सूचना पर संकुल समन्वयक को नोटिस जारी

कोरबा(आधार स्तंभ)   :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान की...

More Articles Like This

- Advertisement -