रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 33,532 लीटर शराब नष्ट

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ):  रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने माना थाना के कंपाउंड में आबकारी एक्ट के तहत जप्त की गई 33,532 लीटर अवैध शराब को रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ड्रग/आबकारी डिस्पोजल कमेटी द्वारा एसएसपी रायपुर संतोष सिंह की उपस्थिति में की गई। एडीएम देवेंद्र पटेल, एएसपी कीर्तन राठौर सहित अन्य सदस्य भी इस कार्रवाई में शामिल थे।

इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार होगा और इससे शहर में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में भी खलबली मच गई होगी।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -