रायपुर के बेबीलोन टॉवर में देर रात लगी आग, रेस्टोरेंट में फंसे 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू, सभी सुरक्षित

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ)  :  राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित बेबीलोन टॉवर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 9:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि आग भवन की दूसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते धुआं ऊपर स्थित रेस्टोरेंट तक पहुंच गया, जहां डिनर के लिए आए 40 से अधिक लोग फंस गए।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। धुएं से घबराए लोग कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश में थे, लेकिन समय रहते बचाव दल ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया।

 

राजधानी रायपुर और एयरपोर्ट से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया। आवश्यकता पड़ने पर भिलाई इस्पात संयंत्र से भी मदद लेने की तैयारी की गई थी।

आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

 

Latest News

राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो महिला आरोपि गिरफ्तार

रायपुर (आधार स्तम्भ)  : राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -