राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सकरेली (बा) पहुंचकर प्रधामंत्री आवास योजना के कार्यों का किया औचक निरिक्षण

Must Read

सक्ती, 18 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सक्ती जिला प्रवास के दौरान ग्राम सकरेली (बा) पहुंचकर प्रधामंत्री आवास योजना के कार्यों का औचक निरिक्षण किया । राज्यपाल श्री रमेन डेका आज प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित विभिन्न हितग्राहियों के घर स्वयं पहुंचे l राज्यपाल को अपने गाँव में देख विभिन्न ग्रामीण, महिलाए, बुजुर्ग व बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे l राज्यपाल ने आज विकासखंड सक्ती के ग्राम सकरेली (बा) में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री दाऊराम राठौर और श्री नवधा राठौर के पक्के आवास का निरिक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्री रामाशंकर चौहान के निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्य का भी निरिक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए l इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही ने राज्यपाल को आभार पत्र, साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया l राज्यपाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित विभिन्न हितग्राहीयों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी भी ली गई l उन्होंने हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास मिलने से जीवन स्तर में बदलाव की जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहीयों के घर के भीतर जाकर आवास को देखा और उनके परिवार के लोगो से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना । इसके साथ ही इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्व-सहायता समूह की दीदियों और छोटे बच्चों के साथ फोटो भी खिचाई l इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पाण्डेय सहित विभिन्न ग्रामीण, महिलाए, बुजुर्ग, युवा, बच्चे और स्व-सहायता समूह की महिलाए तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -