राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज

Must Read

शनिवार को एसडीएम कोरबा कार्यालय प्रांगण में 11 बजे से होगा आयोजन

कोरबा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन एसडीएम/तहसील कोरबा कार्यालय प्रांगण में शनिवार 17 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

आम जनता की सुविधा के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने उपरोक्त शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार को अपने मैदानी अमलों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित रहने के निर्देश जारी करते हुए आमनागरिको से अपील की है कि वे राजस्व सम्बंधित शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।

Latest News

हादसे में घायल मासूम ने ली अंतिम सांस

कोरबा-पाली(आधार स्तम्भ)  :  कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत पाली के टावर मोहल्ले में शोक की लहर...

More Articles Like This

- Advertisement -