राजस्व मंत्री ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

Must Read

योग करें – स्वस्थ रहें

कोरबा (आधार स्तम्भ)। कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा सहित प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि हमारे ऋषि महर्षियों ने हजारों साल पूर्व जान लिया था कि योग ही एक ऐसा उपाय है, जिससे तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है। आज पूरा विश्व योग की महत्ता को जाना और पूरा विश्व योग की शरण में आ गया है। योग सिर्फ एक दिन की प्रक्रिया नही है बल्कि योग को दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ रहें। प्रदेश सरकार ने भी योग दिवस को वसुधैव कुटुम्बकम की कहावत को चरितार्थ करते हुए एक विश्व-एक स्वास्थ्य की थीम पर योग दिवस मनाएगा। योग से तन स्वस्थ तो होता ही है, मन पुष्ट होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। योग स्वस्थ रहने का सबसे सरल और सस्ता साधन है, इसे जरूर अपनाएं और दीर्घायु जीवन पायें।

Latest News

PM आवास में जांच शुरू,फर्जी एक मामले में आदेश से खलबली

कोरबा-करतला(आधार स्तंभ) :  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कथित फर्जीवाड़े का एक और सनसनीखेज मामला कोरबा जिले के करतला...

More Articles Like This

- Advertisement -