राजधानी में जेल प्रशासन से हुई फिर लापरवाही, कैदी हुआ फरार।।

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल प्रशासन की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी रविवार को बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल मौदहापारा पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कैदी को एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली हुई है। उसे बस्तर से रायपुर लाया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने से कैदी का इलाज चल रहा था। रविवार को वह बाथरूम जाने का बहाना बनाया और अस्पताल से फरार हो गया। कैदी के फरार होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। मौदहापारा पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -