मैगी बनाने पर पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा शराब के नशे में रोज होता था विवाद…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। वहीं, कुछ दिन पहले रात में मैगी बनाने के नाम से उसे पाइप से बुरी तरह पीटा। घटना को लेकर कोरबा पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर विवेचना के लिए केस डायरी बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है। पीड़िता काजल तिवारी (26) कोरबा की रहने वाली है। 

उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत के मुताबिक, बिलासपुर सरंकडा के रहने वाले अंकित तिवारी से उसकी शादी 5 फरवरी 2022 को सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर गाली-गलौज व मारपीट करता था। 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे, आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और देर रात मैगी बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगा।

 

इस दौरान उसने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, लातों तथा लोहे के पर्दे की पाइप से बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को मोबाइल फोन से पूरी जानकारी दी। अगले दिन 24 जनवरी 2026 को उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ कोरबा ले आए, जहां महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कोरबा में जीरो में अपराध दर्ज कर बिलासपुर डायरी भेज दी गई है।

Latest News

19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित...

More Articles Like This

- Advertisement -