मुकुंदपुर में खराब विद्युत व्यवस्था को सुधारने ग्रामीणों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे विद्युत विभाग का घेराव

Must Read

करतला (आधार स्तंभ) : करतला विकासखंड के विद्युत वितरण केन्द्र बरपाली अंतर्गत आने वाले ग्राम मुकुंदपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में खराब विद्युत व्यवस्था को सुधारने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में मौजूद विद्युत तारों को लगभग 30 वर्षो से नही बदला गया है जिसकी वजह से आए दिन तार टूट रहे है जिससे अनहोनी होने संभावना बनी हुई है। वहीं ट्रांसफार्मर और उसके तार भी काफी खराब स्थिति में है जिसे बदलने की आवश्यकता है।

लगभग 3 वर्ष पूर्व गांव के स्कूल के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने हेतु सर्वे किया गया था, जिसमें नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत भी हुआ, किन्तु आज तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कहा है कि अगर 15 दिवस के भीतर समस्या का निराकरण नहीं होता है तो ग्रामीण विद्युत विभाग का घेराव कर आंदोलन करेंगे।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -