मासूम का गला रेतकर हत्या का आरोपी पिता जिला अस्पताल से फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर दो घंटे के अंदर दबोचा

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  पुलिस ने हत्या के उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। घटना के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने रजगामार मार्ग पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पकड़े जाने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में दाखिल हत्या का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, दो घंटे के बाद ही पुलिस ने उसे रजगामार मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिससे सभी ने राहत की सांस ली है।

मालूम हो कि बालको थाना क्षेत्र के ग्राम गहनिया खेतार में अमर सिंह मांझी ने अपने तीन वर्षीय पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने खुद भी अपना गला काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था जिसमें विफल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान आरोपी  पुलिस कर्मियों की आंखो में धूल झोंककर मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

उच्च अधिकारियों की इसकी सूचना दी गई। जहां घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान घटना के 2 घंटे बाद आरोपी रजगामार रोड पर बस स्टॉप पर खड़ा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा और जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -