महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडा गाँव के ढाबा के समीप कुछ दूरी पर एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना पसान थाना क्षेत्र की है। जहां सुबह 9:00 के आसपास ग्राम पंचायत कुंडा गाँव के ढाबा के समीप कुछ दूरी पर एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली। महिला के पास से कपड़े से भरा एक थैला मिला है। वहीं महिला के पैरों में गोदना का निशान दिख रहा है।

पुलिस के अनुसार बताया गया कि पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडा गाँव के ढाबा के पास एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान महिला के पास से कपड़े से भरा एक थैला बरामद किया गया है। वहीं महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

महिला की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस द्वारा मार्ग क़ायम कर कटघोरा स्वास्थ्य  केंद्र भेज दिया गया है। और आगे की जांच में जुट गई है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -