महानदी में हुआ हादसा,कई लोग लापता,तलाश जारी।खबरें विस्तार से।।

Must Read

रायगढ़(आधार स्तंभ) : महानदी में बड़ा हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में कई लोगों के डूबने से मौत और गायब होने की खबर है। जिसमें कुछ लोग छत्तीसगढ़ के निवासी भी शामिल हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य जारी है। इस घटना को लेकर रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि झारसुगुड़ा एसपी से चर्चा हुई है। घटनास्थल पहुंचने पर पूरी जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि सभी लोग नाव पर सवार होकर पथरसेनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे।

Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया...

More Articles Like This

- Advertisement -