मवेशी को बचाने के चक्कर में कार जाकर गिरा नाली में।दो की हालत गंभीर।।

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाला में गिर गई। बताया जा रहा है कि अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हुआ है

कार पर छह लोग सवार थे जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को ईलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह घटना कटघोरा थाना अंतर्गत जेन्जरा नाले के पास की है। सड़क पर बैठे मवेशी को बचाने के फेर में यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद पहुंची 108 और कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Latest News

कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए करनी होगी नई गाइडलाइन की प्रतीक्षा…

कोरबा(आधार स्तम्भ) : पश्चिम और खाड़ी देश के बीच चल रही टेंशन से निश्चित तौर पर मध्य एशिया के...

More Articles Like This

- Advertisement -