मड़वारानी पहाड़ चढ़ते ऑटो पलटी, सवार घायल

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : मां मड़वारानी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ते समय आटो रिक्शा के चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित आटो रिक्शा पीछे की ओर लुड़कते हुए गड्ढे में जा गिरी। घटना में आटो चालक तो सुर​क्षित बच निकला लेकिन आटो में सवार कुछ बच्चे सहित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में रहने वाले एक परिवार के सदस्य मां मड़वारानी के दर्शन करने आटो रिक्शा क्रमांक सीजी 13 व्ही 5694 में सवार होकर पहुंचे थे। आटो रिक्शा का चालक सभी यात्रियों को बिठाकर पहाड़ी में चढ़ाई चढ़ रहा था।

इसी बीच अचानक आटो रिक्शा पीछे की ओर लुड़कने लगी जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित आटो रिक्शा काफी दूर लुड़कने के बाद गड्ढे में जा गिरी। घटना में आटो रिक्शा सवार सहित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए जिसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल दा​खिल कराया जहां प्राथमिक उपचार पश्चात छुट्टी दिये जाने की बातें कहीं जा रही हैं।

Latest News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 बेटों की हत्या, पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और घोंट दिया गला ; मां समेत 4 को उम्रकैद

सक्ती (आधार स्तम्भ) :  अपने ही घर के 2 बेटों की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने वाले परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -