भाई-बहन की हत्या, कुएं में मिले शव, बच्ची के मुंह-गले पर बंधा मिला रुमाल घर के बाहर खेलते-खेलते हो गए थे गायब

Must Read

खैरागढ़ (आधार स्तंभ) :  जिले में कुएं में भाई-बहन की लाश मिली है। बहन के मुंह और गले पर रुमाल बंधा मिला है। भाई-बहन को मारकर कुएं में डालने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शवों को कुएं से निकाल लिया गया है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 3 साल के करण वर्मा और उसकी डेढ़ वर्षीय बहन के रूप में हुई है, जो झुरानदी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जिस डेढ़ साल की बच्ची की लाश कुएं में मिली है, वह जुड़वां बहनें थी। दूसरी बहन घर में थी।

दरअसल, 9 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे गजानंद वर्मा की बेटी और बड़ा बेटा घर के पास खेल रहे थे, लेकिन अचानक गायब हो गए। जब ​​परिवार ने भाई-बहन की तलाश की, तो उन्हें बड़े बेटे का शव एक कुएं में दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुएं के पानी को मोटरपंप के जरिए निकाला गया। इसके बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बच्ची की लाश कुएं के लास्ट छोर में मिली है।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि आज शवों का पोस्टमॉर्टम होगा। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि यह घटना बेहद संवेदनशील है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद या पुरानी रंजिश भी शामिल है। आसपास के गांवों में घेराबंदी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द कार्रवाई हो सकती है।

 

Latest News

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखें आदेश…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। एक साथ 42 IAS और 1 IFS अधिकारियों...

More Articles Like This

- Advertisement -