भवानी मंदिर के समीप हुआ सड़क दुर्घटना, टैंकर वाहन ने बाईक सवार को लिया अपनी चपेट में…

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  दर्री- सीएसईबी मुख्य मार्ग में भवानी मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना देखने को मिला, उक्त हादसे में इंडियन ऑयल की टैंकर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, पूरे घटना क्रम में बाईक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है।

यह पूरी घटना क्रम मगंलवार की दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है जहा, दर्री- सीएसईबी मुख्य मार्ग में इंडियन ऑयल टैंकर क्रमांक सीजी 10 डीजे 9145 में बाइक सवार व्यक्ति वाहन क्रमांक सीजी 10 बी 2106 को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्ष दर्शन के मुताबिक टैंकर वाहन चालक काफी तेज गति में था जिसने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे घटनाक्रम में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल बाईक सवार को उपचार हेतु लेजाया गया है। जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पूरे घटना क्रम में बाईक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है।वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, जहां यातायात बहाल करने का कार्य जारी है।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -