बैंक और मेडिकल जाने के लिए घर से निकलीं थीं दोनों,बैंक और मेडिकल जाने के लिए घर से निकलीं थीं दोनों,

Must Read

 

कोरबा-करतला(आधार स्तंभ) :  अलग-अलग गांव से दो किशोरियाँ लापता हो गई हैं। बहला-फुसला कर किसी के द्वारा ले जाए जाने की आशंका पर अपहरण का अपराध दर्ज करते हुए पता तलाश तेज की गई है।

जानकारी के मुताबिक करतला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी किसान की 17 वर्ष 11 माह की पुत्री 21 अगस्त के सुबह करीब 9 बजे बैंक के काम से जा रही हूं कह कर घर से निकली, फिर घर नहीं लौटी। आसपास एवं रिस्तेदारों में पता करने पर कहीं पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यनक्ति के द्वारा नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर ले जाने की आशंका पर 22 अगस्त को थाना करतला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इसी तरह एक अन्य मामले में ग्राम बेहरचुआ चरखाडॉड़ निवासी किसान की बहन 15 वर्ष 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे के मध्य गांव के मेडिकल जा रही है, कह कर घर से निकली है जो वापस नहीं आई है। आसपास एवं रिस्तेदारी में पता तलाश के बाद 22 अगस्त को थाना करतला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों मामले में पृथक-पृथक BNS की धारा 137(2) अपहरण का संदेह के अपराध में अज्ञात आरोपी के विरुध्द जुर्म दर्ज कर पतासाजी किया जा रहा है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -