बिजली विभाग के कर्मचारियों का सुस्त रवैय्या एवं बरपाली के जे ई की मनमानी, रात भर अंधेरे में डूबा रहा क्षेत्र

Must Read

बरपाली (आधार स्तंभ) : सब स्टेशन बरपाली के तुमान फिडर का अब बुरा हाल हो गया है। अब तो स्थिति यह आ गई है कि जब कभी भी बिजली बंद होता हैं तो उसे चालू करने में 15 से 20 घंटे लग जा रहा है। तुमान फिडर में हमेशा से ही बिजली का समस्या बना रहता है किन्तु वर्तमान कनिष्ठ अभियंता के आने के बाद समस्या औऱ ज्यादा बढ़ गई है। बरपाली सब स्टेशन के तुमान फीडर का अब तो भगवान ही मालिक है। सब स्टेशन बरपाली के कर्मचारी हमेशा ही तुमान फिडर के उपभोक्ताओं के साथ पक्षपात करते हैं । चाहे फाल्ट कितना भी छोटा हो पर विभाग को उसे ठीक करने में घंटों का समय लगा देती है। कनिष्ठ यंत्री महोदय को फोन करने पर रटा रटाये जवाब रहता हैं निकल रहे है, जल्दी ठीक हो जायेगा। ज्यादा हुआ तो महोदय फोन उठाना बन्द कर देते हैं। वास्तविकता तो यह है कि सब स्टेशन बरपाली के कर्मचारी अधिकारी कभी भी दोपहर 12 बजे से पहले कार्यालय नहीं पहुंचे, कनिष्ठ यंत्री महोदय भी मुख्यालय में नहीं रहते।इस कदर बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -