बिजली तार के चपेट में आकर दो बच्चे बुरी तरह झुलसे

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कटघोरा के ग्राम पंचायत धईवपुर गांव में बुधवार की शाम सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।

धईवपुर गांव दो बच्चे घर से निकलकर सामने दौड़ने लगे। इसी दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों बच्चों को तार से अलग किया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों झुलस गए। दोनों बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार काफी जर्जर हो चुका है। एक महीने के भीतर चार बार तार टूटकर गिर चुका है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। विद्युत विभाग की लापरवाही कोई बड़ी घटना हो सकती थी इस पर विद्युत विभाग को ध्यान देना चाहिए ।

Latest News

बदले गए थाना प्रभारी, ASI व प्रधान आरक्षक भी

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से थाना प्रभारी व थानों में पदस्थ...

More Articles Like This

- Advertisement -