बालको थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूकबहरी के जंगल में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शव झाड़ियों के बीच मिली है। आसपास से व्यक्ति के कपड़े और लाठी बरामद किया गया है। लाश की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डॉयल 112 की टीम के आरक्षक हिमाचल कंवर एवं चालक सत्येन्द्र गेंदले मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही बालको से सहायक उपनिरीक्षक इमरान खान, आर हरीश मरावी एवं अनिल साहू आगे की कार्यवाही में जुटे हुए हैं। पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। व्यक्ति की हत्या की गई है या फिर मामला कुछ और है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -