दुर्ग (आधार स्तम्भ) : दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को रिसामा रोड पर हुई, जहां बाइक का स्टैंड खुला रह जाने से वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम रिसामा निवासी शेखर निर्मलकर पुत्र चोवा राम निर्मलकर के रूप में हुई है।
उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना अंडा प्रभारी पारस ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। शेखर निर्मलकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके माता-पिता भी गांव में मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के साथ 15 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी हैं।



