बड़ी लापरवाही: कविता की जगह गिरिजा को लगाया इंजेक्शन, गर्भवती का करा दिया गर्भपात

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  बिलासपुर के सिम्स अस्पताल (CIMS) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां स्टाफ ने एक स्वस्थ्य गर्भवती महिला को गलती से अबॉर्शन ( गर्भपात) का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसके 5 माह का गर्भ खराब हो गया। पीड़िता पेट दर्द का इलाज कराने आई थी, लेकिन अबॉर्शन का इंजेक्शन लगा दिया। मामला सामने आने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए दोषी स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक कोटा क्षेत्र के करगीकला गांव की निवासी 24 साल की गिरिजा साहू 5 महीने की गर्भवती थी। इस बीच गुरुवार को उसके पेट में दर्द हुआ, तब वह पति बद्री साहू के साथ इलाज कराने के लिए सिम्स आई थी। वहां उसे भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान स्टाफ की लापरवाही से उसे गलत इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

 

पीड़िता गिरिजा साहू ने बताया कि, सिम्स में कोई कविता नाम की गर्भवती महिला भी भर्ती थी, वह 8 माह की गर्भवती थी लेकिन डिलीवरी से पहले बच्चे की मौत हो गई थी। शनिवार को डॉक्टर ने उसे अबॉर्शन इंजेक्शन लगाने के लिए कहा था।
इसी बीच अस्पताल की एक स्टाफ कविता की जगह गिरिजा को बुलाकर ले गई और उसे अबॉर्शन का इंजेक्शन लगा दिया। जब डॉक्टर को इस गलती का पता चला, तो उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाई।

गिरिजा ने बताया कि इंजेक्शन लगते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और ब्लीडिंग शुरू हो गई। वह दर्द से तड़पने लगी। इसके बाद उसका गर्भपात हो गया। गिरिजा और उसके परिजनों का आरोप है कि स्टाफ की लापरवाही की वजह से उसका गलती से अबॉर्शन हो गया। अब परिजन दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हेड ऑफ डिपार्टमेंट ने लापरवाही से किया इनकारइधर, सिम्स के स्त्री रोग विभाग की HOD डॉ. संगीता जोगी ने लापरवाही के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, महिला का इलाज उसकी रिपोर्ट के आधार पर किया गया। उनका कहना है कि अगर 24 घंटे के अंदर सही इलाज नहीं होता, तो महिला की जान को खतरा हो सकता था। दूसरी महिला का इंजेक्शन लगाने का आरोप भी गलत है।

अधीक्षक जांच के बाद कार्रवाई का दिलाया भरोसा

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि अगर महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया है, तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में लापरवाही साबित होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -