फांसी के फंदे पर झूलते मिला महिला का शव, सुसाइड नोट बरामद, मौत की कारणों का जल्द हो सकता है खुलासा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : प्रदेश के कोरबा जिले में दर्री थाना क्षेत्र के पुष्प पल्लव काॅलोनी में एक 42 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम योगेश्वरी सोनी है जिसने किन कारणों से खुद को समाप्त किया है इस बात का पता नहीं चल सका है।

मृतका का शव घर के कीचन में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया है। पति अजय सोनी ने बताया, कि रात करीब डेढ़ बजे जब वह उठा तब पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। इधर उधर खोजने के बाद वह किचन की तरफ बढ़ा जिसका कमरा बंद था। खिड़की से उसने झांककर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। सुबह होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतका के पास से एक सुसाईट नोट भी बरामद किया है। हालांकि उसमें क्या लिखा है इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Latest News

दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में लूट,मिर्च पावडर छिड़क कर,चाकू मारकर भागे लुटेरे,देशी कट्टा व बाइक बरामद

कोरबा(आधार  स्तंभ) :   जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरीकला मुख्य मार्ग पर संचालित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट...

More Articles Like This

- Advertisement -