फर्जी बिल देकर लाखों की राशि का आहरण, सरपंच सचिव उपसरपंच के खिलाफ कलेक्टर में शिकायत

Must Read

करतला (आधार स्तंभ) : करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली के सरपंच, सचिव व उपसरपंच सहेत्तर कुमार वर्मा पर फर्जी बिल देकर पंचायत की राशि आहरण कर लेने का आरोप है।

शिकायतकर्ता सरोज कुमार रात्रे ने कोरबा कलेक्टर को लिखित में शिकायत करते हुए कहा है कि सेन्द्रीपाली सरपंच, सचिव व उपसरपंच द्वारा फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए का गबन किया है।

पहली शिकायत में सेन्द्रीपाली के सरपंच व सचिव द्वारा लखेश्वर प्रसाद गबेल नामक नाम मात्र के ट्रेडर्स के माध्यम से एक बिल लगाकर 491000 रुपये का फर्जी आहरण किया गया है।

वहीं दूसरी शिकायत में सेन्द्रीपाली के उपसरपंच सहेत्तर कुमार वर्मा द्वारा सेतराम गबेल ट्रेडर्स के नाम से सेन्द्रीपाली और आसपास के ग्राम पंचायतों में फर्जी बिल देकर 372000 रुपए का फर्जी आहरण कर लिया गया है। शिकायत में सरपंच, सचिव व उपसरपंच के साथ जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी की सांठ गांठ का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि लखेश्वर प्रसाद गबेल और सेतराम गबेल ट्रेडर्स के नाम से कोई भी संस्थान सेन्द्रीपाली या आसपास के क्षेत्र में भौतिक रूप से स्थित ही नहीं है। पंचायत में लगाये गए बिल में जी एस टी नंबर भी नहीं है जिससे बिल प्रथम दृष्टया ही फर्जी लगते हैं। शिकायतकर्ता द्वारा सेन्द्रीपाली सरपंच, सचिव, उपसरपंच व जनपद पंचायत करतला के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है।

Latest News

दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में लूट,मिर्च पावडर छिड़क कर,चाकू मारकर भागे लुटेरे,देशी कट्टा व बाइक बरामद

कोरबा(आधार  स्तंभ) :   जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरीकला मुख्य मार्ग पर संचालित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट...

More Articles Like This

- Advertisement -