फरसवानी में गांजा, जुआ और नशीले पदार्थों की बिक्री से ग्रामीण परेशान, गांव में बढ़ी चोरी की घटनाएं !

Must Read

फरसवानी (आधार स्तंभ) :  ग्राम पंचायत फरसवानी में इन दिनों मादक पदार्थों की बिक्री अपने चरम पर है। नवयुवकों को अपराध की ओर धकेल रहे ये मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने में शासन प्रशासन दोनों नाकाम साबित हो रहे है। खुलेआम बिक रहे गांजे को पकड़ने में पुलिस की रुचि नहीं है जिससे गांव में चोरी आदि की घटनाएं बढ़ रही है।

संजयनगर और फरसवानी में बिक रहा गांजा !

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी के बेल्हा पारा तालाब किनारे और संजयनगर के गौ ठोकान के मोड़पर खुलेआम गांजा बिक्री हो रहा है प्रत्येक दिन यहां नशेड़ियों का जमावड़ा होता है। गांजा पीने के बाद ये नवयुवक संजयनगर स्थित तालाब किनारे जुआ खेलने जाते है। यही नहीं रात्रि में नशे की हालत में चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे है।

पंचायत के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन से सरिया की चोरी !

ग्राम पंचायत फरसवानी द्वारा निर्माणाधीन प्राथमिक शाला परिसर में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण हो रहा है जहां से कुछ नशेड़ी चोरों ने 2.5 क्विंटल सरिया पार कर दिया है। चोरी की घटना में संलिप्त एक संदिग्ध पुलिस से डरकर परिवार सहित गांव से फरार है।

गांव में कई स्थानों पर चोरी !

गांजा बिक्री और जुआ खेलने की लत से गांव में कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आदित्य राठौर के स्कूल वाहन से टायर की चोरी, कृषक रामनारायण राठौर के घर से ट्रैक्टर बैटरी की चोरी, सोनी मोहल्ले से एक स्कूटी की चोरी, प्रमोद राठौर पंच के घर से बैटरी और सायकल की चोरी सहित दर्जनों घटनाएं हो चुकी है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -