प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दे दी अपनी जान

Must Read

कोंडागांव (आधार स्तंभ) :  जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमेर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवक का नाम संतलाल और युवती का नाम कांति बताया जा रहा है।

दोनों बालिग थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा गांव में हो रही है। ग्रामीणों ने युवक-युवती के शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव अस्पताल भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। दोनों ने एक ही साड़ी से पेड़ की शाखा पर फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। गांव में इस दर्दनाक घटना से मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -