पैंतालीस वर्षीय महीला के साथ दुष्कर्म करने बाद बेरहमी से की गई हत्या।आरोपी अभी भी अज्ञात।

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में महिला के मुंह पर साड़ी ठूंस कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की लाश नग्न हालत में मिली है और उसके शरीर पर चोंट के निशान है।

  • लिहाजा, उसके साथ रेप व मारपीट करने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।
  • SDOP सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। वह पिछले कुछ समय से नेवरा गांव में रह रही थी।
  • उसने तालाब किनारे झोपड़ी बना लिया था। बीते सोमवार की सुबह झोपड़ी के अंदर उसकी लाश देखकर गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी।
  • महिला की लाश नग्न हालत में पड़ी थी। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। वहीं, साड़ी को उसके मुंह में ठूंस दिया गया था। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है।
  • इस दौरान विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है। क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest News

कमर्शियल गैस का कोटा 20% बढ़ा,होटल-रेस्टोरेंट को प्राथमिकता,23 मार्च से राज्यों को मिलेगा 50% आवंटन

 23 मार्च से राज्यों को मिलेगा 50% आवंटन  प्रवासी मजदूरों के लिए 5kg सिलेंडर का इंतजाम नई दिल्ली(आधार स्तम्भ) :  पिछले...

More Articles Like This

- Advertisement -