पिछले 40-50 सालों सेअतिक्रमण कर बनाए गए 50 मकानों और दुकानों पर चला बुलडोजर, रेलवे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले के कुम्हारी रेलवे स्टेशन कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 50 मकानों और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। ये सभी निर्माण पिछले 40-50 सालों से अतिक्रमण कर बनाए गए थे

रेलवे प्रबंधन ने अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस दिया था। लेकिन किसी ने जमीन खाली नहीं की। गुरुवार दोपहर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी जिला प्रशासन और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर भिलाई के अनुसार, यह मामला 2017 से लंबित था। स्टेशन क्षेत्र में आवागमन बाधित होने की शिकायतें मिल रही थीं। विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। एविक्शन ऑर्डर पहले ही जारी किया जा चुका था। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे सालों से इस जमीन पर रह रहे थे। दुकानदारों ने बताया कि उन्हें पहले नोटिस मिला था। लेकिन घरों को लेकर कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। उनका आरोप है कि अचानक बुलडोजर लाकर तोड़फोड़ की गई। इससे उनकी रोजी-रोटी और आशियाने पर संकट आ गया है।

कार्रवाई के दौरान कोई विरोध नहीं हुआ। शांति बनी रही। रेलवे का कहना है कि स्टेशन क्षेत्र को व्यवस्थित करना और यात्री सुविधाओं का विस्तार करना उनका मुख्य उद्देश्य है। साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -