परसाखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिलने से मची हड़कंप

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा के परसाखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली है, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर बालको पुलिस ने पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दी है।

घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जा रही है, जहां बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाखोला पिकनिक स्पॉट में रोज की तरह ग्रामीण झरने में नहाने पहुंचें हुए थे, जहा उन्होने एक युवक का शव पानी में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद अन्य लोगों के साथ गांव वालों ने इस घटना की सुचना बालको पुलिस को दी गई है।

मृतक के शव से कुछ दूर पर उसके कपड़े, चश्मे, गाड़ी की चाबी के साथ अन्य सामान प्राप्त हुए है, वहीं मृतक के पास से एक दस्तावेज मिला है जिसमे नाम विजय कुमार पिता ईश्वर सिंह पता विजय नगर बताया जा रहा है। बहरहाल मौके पर पहुंच एएसआई चंद्रशेखर वैष्णव एवं आरक्षक संजीव सिंह (826) द्वारा शव के पंचनामा की कार्यवाही की गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

परसाखोला के इस पिकनिक स्पॉट पर काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं और कई बार यहां हादसे की शिकार भी हो जाते हैं अब देखना है यह कोई हादसा था या फिर कुछ और।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -