परसाखोला पिकनिक स्पॉट में DJ चलाने के लिए बिजली चोरी पड़ी भारी, और…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक 11KV लाइन की चपेट में आ गया।  वह जिले के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर 11KV लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ रहा था।  इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  वहीं अन्य कई पर्यटक भी बाल-बाल बचे।

जानकारी के मुताबिक, युवक DJ चलाने के लिए जनरेटर के बजाय मेन लाइन (11KV लाइन) से कनेक्शन जोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -