परखच्चे उड़ गए कार व बाईक के, एक मौत की खबर,अन्य घायल

Must Read

कोरबा-छुरी (आधार स्तंभ) :  कोरबा-कटघोरा मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे दर्दनाक हादसा घटित हो गया। कटघोरा से कोरबा की ओर आ रहे और कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे कार एवं बाइक के मध्य जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पठारी भाठा हाई स्कूल के पास हुए हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संपर्क में आकर और भी दूसरे वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की खबर है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

कार चालक व सवार को भी चोटें आने की सूचना है। कार क्रमांक सीजी 12 बीडी 6029 व मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 DT 6070 के मध्य हुए हादसे की जानकारी बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक कर आगे निकलने की होड़ प्रमुख रूप से सामने आई है।

Latest News

राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो महिला आरोपि गिरफ्तार

रायपुर (आधार स्तम्भ)  : राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -