पत्नी की हत्या करने के बाद लापता हुए आरोपी पति लेमरू से हुआ गिरफ्तार…

Must Read

बालकोनगर(आधार स्तंभ) :  अजगरबहार में पत्नी की हत्या करने के बाद लापता हुए आरोपी पति को पुलिस ने लेमरू से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बालकोनगर पुलिस के एएसआई अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को अजगरबहार में यह घटना हुई थी।

आरोपी महेन्दर सिंह राठिया का अपनी पत्नी रजनी सिंह राठिया के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। बहसबाजी आगे बढ़ी तो आवेश में आकर आरोपी ने उसका गला दबाकर मार डाला। इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ। उसके खिलाफ 103 बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया गया था। लगातार उसकी खोज की जा रही थी। लेमरू उसका लोकेशन मिला।

Latest News

रिश्वत लेते पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, किसान से मांगे थे 9 हजार रुपए घूस

खैरागढ़ (आधार स्तंभ) : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार 3 सितंबर को खैरागढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

More Articles Like This

- Advertisement -