बिलासपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) : बिलासपुर से कोरबा आने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 130 मार्ग पर बीच-बीच में जहां रोशनी है वहीं अधिकांश सड़क अंधेरे में डूबी हुई नजर आती है।


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने जगह-जगह डिस्प्ले में सूचना भी लगातार जारी रखी है कि मवेशियों से सावधान रहें। बगदेवा-पाली-कटघोरा मार्ग पर उतरते ही सड़क से जहां स्ट्रीट लाइट नदारत है वहीं अंधेरी और मोड़ भरी सड़कों पर आवागमन काफी रिस्की रहता है। बीच-बीच में रोशनी जरूर रहती है लेकिन नेशनल हाईवे की सड़कों के अंधेरे में डूबे रहने से व्यवस्था पर सवाल उठना जायज है।




