बिलासपुर (आधार स्तम्भ) : बिलासपुर के रतनपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निरीक्षण पर निकले इंजीनियर शनिवार गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वे स्कूटी से बेलगहना की ओर साइट का जायजा लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे हाइवे से मुड़कर रतनपुर की तरफ गए, तभी सामने से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
वहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार इंजीनियर की हालत अभी गंभीर है। इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान कर ली जाएगी।



