निगम में बदला पुराना सिस्टम,अब एक टेबल कम घूमेगी फाईल, बरुआ को वाहन शाखा का प्रभार

Must Read

 

कोरबा (आधार स्तंभ) : नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए व्यापक बदलाव लाने की कोशिश जारी रखी है।इस कड़ी में उन्होंने वाहन शाखा,निर्माण,जल प्रदाय, विद्युत शाखा में नस्ती प्रस्तुतीकरण के सिस्टम में भी बदलाव किया है। काफी पुराने समय से चले आ रहे इस सिस्टम को बदलते हुए उन्होंने एक स्टेप में कमी लाई है।

इसके पीछे मंशा है कि फाईलों के निपटान में जिस तरह से देरी हुआ करती थी, अब उसमें से अनावश्यक एक कड़ी को हटा दिया गया है अर्थात फाईलों के घूमने वाले टेबल में से एक टेबल कम कर दिया गया है।

विगत दिनों आयुक्त के संज्ञान में यह बात लाते हुए बताया था कि फाईल लटकाने से भुगतान में विलंब होने से कार्य प्रभावित होते हैं और आर्थिक समस्या उत्पन्न होती है। आयुक्त ने इसे काफी गंभीरता से लिया और आज नस्ती प्रस्तुतिकरण के संबंध में आदेश जारी कर दिएइनमें कुछ विभागों को ही शामिल किया गया है और शेष में यथावत रखे गए हैं।

हटाए गए वाहन शाखा प्रभारी उरांव

इसी तरह वाहन शाखा प्रभारी भूषण उरांव को हटा दिया गया है। अब निगम वाहन शाखा का प्रभार आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ को सौंपा है। बता दें कि नगर निगम के वाहन शाखा प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हें हटाने का आदेश जारी किया गया है। निगम कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अब वाहन शाखा का प्रभार निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ अन्य जिम्मेदारी के साथ संभालेंगे।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -