निकल ना था बारात,मंडप के बदले दूल्हा को ले जाया गया हवालात

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने बारात निकलने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर ले गई। प्रेमिका को धोखा देकर आरोपी शादी करने वाला था। युवती के मुताबिक शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाया, इस दौरान वो दो बार प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात करवाया। जब उसने शादी करने की बात कही तो मना कर दिया और दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। 16 मई को सिविल लाइन थाने शिकायत दर्ज कराई गई।

जानकारी के मुताबिक, मूलत: सक्ती जिले के निवासी आरोपी नन्द लाल निषाद (26) मैकेनिक है, जो कि कोरबा के रामपुर में रहता है। दो साल पहले मोहल्ले में दोनों की जान पहचान हुई थी। वॉट्सअप पर बातचीत करते-करते दोस्ती प्यार में बदल गई। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार शाम को लड़के की बारात निकलने वाली थी। तभी पुलिस की टीम उसके घर पहुंची, हल्दी की रस्म के बीच दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। उधर दुल्हन भी मेंहदी लगाकर दूल्हे का इंतजार करती रही।

पीड़ित युवती ने बताया कि, उसने शादी का वादा किया था, लेकिन चोरी चुपके शादी करने चला था। उसके दोस्तों के माध्यम से पता चला कि नंदलाल किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। जिसके बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है 

Latest News

यातायात की पाठशाला : हिंडालको कोल माइंस में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम,म प्रधान आरक्षक द्वारा दी गई प्रोजेक्टर प्रस्तुति

कुलदीप चौहान रायगढ़ ● यातायात की पाठशाला : हिंडालको कोल माइंस में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम ● ट्रैफिक पुलिस ने माइंसकर्मी और...

More Articles Like This

- Advertisement -