नाले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस…

Must Read

भिलाई (आधार स्तंभ)  :  आज सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे के ठीक किनारे संजय नगर नाले में एक नवजात का शव तैरता हुआ मिला। यह नाला संजय नगर से होकर गुजरता है। नवजात के शव को देखकर नाले के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सुपेला पुलिस भी मौके पर पहुंची और नवजात का शव बाहर निकाला तो पता चला कि वह लड़का था।

लोगों ने आशंका जताई है कि यह हरकत किसी अवैध संबंध को छुपाने के लिए की गई होगी। पुलिस के अनुसार बच्चे को जन्म देते ही फेंक दिया गया है क्योंकि उसके पेट से नाल तक सही ढंग से नहीं काटी गई है।

नाले से नवजात का शव निकालने के बाद मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस वार्ड में अधिकांश जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं। ऐसे में नवजात के साथ ऐसा कृत्य करने वालों की पुलिस आसानी से पहचान कर सकती है। लोगों ने कहा कि ऐसा जघन्य पाप करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

 

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -