नाबालिग से छेड़छाड़, मना करने पर थप्पड़ मारा जगदलपुर में रास्ता रोककर हाथ पकड़ा, अश्लील हरकत की…

Must Read

जगदलपुर(आधार स्तंभ) : जगदलपुर जिले में नाबालिग का पीछा कर युवक ने छेड़खानी की। मना करने पर उसने थप्पड़ भी मार दिया। बस्तर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुरेश बघेल (22 वर्ष), निवासी अनुकूल देव वार्ड, जगदलपुर लगातार उसका पीछा कर छेड़खानी करता है। 18 अगस्त 2025 को आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में रोककर हाथ पकड़कर खींचते हुए अश्लील हरकत की।

शोर मचाने पर भाग निकला आरोपी

मना करने पर उसने थप्पड़ भी मार दिया। पीड़िता की शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता डरी-सहमी रही। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने आरोपी सुरेश बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ और साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी सुरेश बघेल को 22 अगस्त 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Latest News

बरपाली में माँ मड़वारानी के भव्य नवनिर्मित मंदिर की हुई स्थापना

ग्रामवासियों के संकल्प और सहयोग से 20 लाख रुपये की लागत से बना भव्य मंदिर, कलश यात्रा के साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -