नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तंभ)  :  जूटमिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी की लाश फंदे पर झूलती मिली है। मृतिका की लाश मंगलवार को एस्बेस्टस छत के लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार को परिवार के सदस्य डॉक्टर के पास गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे घर लौटे।

उन्होंने देखा कि लडक़ी ने घर के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया।

अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। लडक़ी की लाश छत पर लगे लोहे के पाइप से झूल रही थी। मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Latest News

नियमों को ताक में रखकर किया गया मानदेय शिक्षक भर्ती, शा. उच्च. मा. विद्यालय बरपाली (जिल्गा) का मामला

कोरबा (आधार स्तंभ) : मानदेय शिक्षक भर्ती में चल रही मनमानी। अपनों को लाभ दिलाने भर्ती नियमों को किया...

More Articles Like This

- Advertisement -