नहीं रहे बनवारी लाल अग्रवाल, शोक की लहर

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता दुरपा रोड,पुरानी बस्ती निवासी बनवारी लाल अग्रवाल का आज दु:खद निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार कराया जा रहा था। बालको के अस्पताल में उपचार के बाद वे विगत दो दिनों से घर पर ही उपचार लाभ ले रहे थे कि आज बुधवार रात लगभग 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे धर्म पत्नी श्रीमती पुष्पा देवी सहित पुत्रवधू और पोता से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। निधन की खबर फैलते ही भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ तमाम राजनीतिक दलों और नगरजनों तथा शुभचिंन्तकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -