नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात,सेन्हा में 11 हाथियों के झुंड ने किसानों का फसल किया तबाह

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम ही नही ले रहा है। डिवीजन के पसान रेंज में एकाएक सक्रिय हुए 11 हाथियों के झुंड ने बीती रात सेन्हा में पहुंचकर वहां किसानों की खेतो में लगे धान की फसल को रौंद दिया। सुबह होने से पहले वहां से निकल कर सुखाबहरा पहुंचकर वहां के जंगल में डेरा डाल दिया है।

हाथियों द्वारा रात में फसल रौंदे जाने की जानकारी ग्रामीणों को सुबह तब लगी जब वे अपनी फसल को देखने खेतो में पहुंंचे तो वहां लहलाती फसल के स्थान पर उसे रौंदा हुआ पाया। पास में हाथियों के पैरो के बड़ी संख्या में निशान थे। ग्रामीणों को यह समझने में देर नही लगी कि हाथियों ने उनकी फसल का रौंद मेहनत पर पानी फेर दिया है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आकलन शुरू कर दिया है। सुखाबहरा व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। इस बीच केंदई रेंज में 26 हाथियों का झुंड कापानवापारा में डेरा डाले हुए है। हाथियों के इस दल ने बड़ा नुकसान नही पहुंचाया है। वहीं 24 हाथी एतमा नगर रेंज के गुरसिया परिसर में विचरण कर रहे है।

Latest News

विकास से अछूता रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा लिख रहा है आज बदलाव की नई कहानी

  रायपुर (आधार स्तम्भ)  :  कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा आज...

More Articles Like This

- Advertisement -