नशे में धुत्त चालक ने राह चलते लोगों पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो, पांच लोगों की हालत गंभीर

Must Read

अंबिकापुर (आधार स्तंभ) : अंबिकापुर जिला मुख्यालय में प्रतापपुर रोड स्थित आरटीओ दफ्तर के पास मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर रोड पर भीषण सकड़ हादसा हो गया, जिसमें शराब के नशे में धुत्त चालक ने राह चलते लोगों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। गाड़ी की चपेट में सायकिल, ऑटो और पैदल चल रहे लोग आए, जिनमें से चार से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शराब के नशे में घुत आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बलरामपुर और सरगुजा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई, वहीं छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

करतला जनपद में सदस्यों ने किया सामान्य सभा का बहिष्कार, सदस्यों को नहीं मिल रहा पर्याप्त फण्ड

करतला (आधार स्तंभ) : जनपद पंचायत करतला में आज सामान्य सभा का बैठक रखा गया था। उक्त बैठक में...

More Articles Like This

- Advertisement -