दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, एक की हुई मौत दूसरा घायल

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम लाखासार निवासी दीपक केंवट दिवाली का प्रसाद बांटने के लिए अपने रिश्तेदार के घर रौनाकापा गया था। प्रसाद देकर गांव लौटते समय बाइक से नेशनल हाइवे पर पहुंचा, जहां ग्राम सागर की ओर से आ रहे बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल दीपक को सिम्स में इलाज के लिए पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वहीं, दूसरे बाइक पर सवार युवक भी घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा तेज रफ्तार बाइक चलाने के खतरों की याद दिलाता है। लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की जाती है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -