सुकमा,02 सितम्बर (वेदांत समाचार) : जिले में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। मरने वालों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है। एसपी किरण चव्हाण का कहना है कि, ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटना स्थल पर टीम भेजी गई है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड
वहीं, नक्सलियों ने बीजापुर में कुछ दिन पहले 2 शिक्षादूतों की हत्या की थी। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है।