नई नवेली दुल्हन ने मौत को लगाया गले।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : शादी के 8 महीने बाद ही एक नव विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है. नवविवाहिता की लाश घर के शौचालय में फांसी के फंदे में लटकी मिली है. मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि पूरी घटना मानिकपुर चौकी अन्तर्गत एसबीएस चीफ हाउस कॉलोनी की है. जहां एक युवती ने शादी के चंद महीनों बाद ही मौत को गले लगा लिया. जानकारी के अनुसार, युवती ने आत्महत्या के पहले मायके वालों से फोन पर बात की थी. उसने सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

जानकारी के अनुसार, युवती को दहेज और खाना पीना के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. घटना के बाद युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -