दो बाईक में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत चार गंभीर

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ)। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है, वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया है।

बता दें कि, पूरी घटना बालको थाना अंतर्गत अजगरबहार के पास घटी है। हादसा उस वक्त हुआ जब 28 वर्षीय युवक दर्री जेलगांव निवासी बाइक में सवार होकर पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हुई। हादसे में 28 वर्षीय रामायण मंझवार की मौत हो गई।

वहीं मृतक की 2 बहनें, एक 5 साल की बच्ची समेत 4 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -